अतिरिक्त जिला कलेक्टर संतोष मीणा ने किया छापर शहरी सेवा शिविर का औचक निरीक्षण
अतिरिक्त जिला कलेक्टर संतोष मीणा ने किया छापर शहरी सेवा शिविर का औचक निरीक्षण
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
छापर : नगरपालिका में राज्य सरकार द्वारा संचालित शहरी सेवा शिविर-2026 के तहत आयोजित शिविर का अतिरिक्त जिला कलेक्टर संतोष मीणा ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिविर में सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मुस्तैद मिले। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने शिविर में मौजूद समस्त विभागों के काउंटर्स पर जाकर अब तक हुई प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। शिविर में चिकित्सा विभाग द्वारा अब तक सर्वाधिक 225 लाभार्थियों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें राहत पहुंचाई गई।
नगरपालिका छापर द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 01 नामान्तरण पत्र, 02 भवन निर्माण स्वीकृति पत्र, 04 कृषि भूमि नियमन के मामले और 30 जन्म-मृत्यु एवं विवाह प्रमाण पत्र जारी कर मौके पर ही प्रकरणों का निस्तारण किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग ने 10, रसद विभाग ने 06, बिजली विभाग ने 05, समाज कल्याण विभाग ने 05 तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग ने 03 प्रकरणों का निस्तारण कर आमजन को लाभान्वित किया।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर संतोष मीणा ने शिविर में पहुंचे आमजनों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य अंतिम छोर के व्यक्ति तक राहत पहुंचाना है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे शिविर में मिलने वाली विभिन्न छूटों और योजनाओं का अधिक से अधिक संख्या में जुडक़र लाभ उठाएं। इसके साथ ही उन्होंने नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी को निर्देशित किया कि शिविर के बारे में वार्ड स्तर पर सघन प्रचार-प्रसार करवाया जाए ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इस अभियान से वंचित न रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2224009


