[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जातिसूचक टिप्पणी के विरोध में बिसाऊ नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

जातिसूचक टिप्पणी के विरोध में बिसाऊ नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन

जातिसूचक टिप्पणी के विरोध में बिसाऊ नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : बिसाऊ कस्बे में मंगलवार को हरिजन समाज के सफाई कर्मचारियों ने दो प्रमुख मांगों को लेकर नगर पालिका परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने जातिसूचक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नगर पालिका प्रशासन और पुलिस को शिकायत सौंपकर रोष व्यक्त किया।

जानकारी के अनुसार, बस स्टैंड क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर कुछ स्थानीय महिला-पुरुषों ने नाराजगी जताई थी। इसी दौरान मीडिया के सामने कथित रूप से हरिजन समाज के प्रति आपत्तिजनक और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किए जाने का आरोप लगा। घटना की जानकारी मिलते ही हरिजन समाज के महिला एवं पुरुष सफाई कर्मचारी बड़ी संख्या में नगर पालिका परिसर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सीताराम कुमावत को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि वे पूरे कस्बे की सफाई व्यवस्था संभालते हैं, इसके बावजूद समाज विशेष को अपमानित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका में स्थायी रूप से कार्यरत अन्य समाज के कर्मचारियों से भी सफाई कार्य करवाने की मांग उठाई। इस संबंध में भी उन्होंने प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। नगर पालिका प्रशासन ने दोनों मामलों में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

सफाई व्यवस्था ठप करने की चेतावनी

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जातिसूचक टिप्पणी करने वाले लोगों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो बुधवार से कस्बे की सफाई व्यवस्था बंद कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली समस्याओं की जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।

थाने तक निकाली विरोध रैली

नगर पालिका परिसर से हरिजन समाज के सफाई कर्मचारियों एवं युवाओं ने पुलिस थाने तक विरोध रैली निकाली। इस दौरान नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस थाने पहुंचकर समाज के लोगों ने जातिसूचक शब्दों के प्रयोग के मामले में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू करने तथा नियमानुसार कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी, ठेकेदार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। मामले को लेकर कस्बे में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77