[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जन सहयोग से ही सफल होगी सीवरेज व ड्रेनेज परियोजना : आरयूआईडीपी अधिकारियों ने किया जागरूक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

जन सहयोग से ही सफल होगी सीवरेज व ड्रेनेज परियोजना : आरयूआईडीपी अधिकारियों ने किया जागरूक

जन सहयोग से ही सफल होगी सीवरेज व ड्रेनेज परियोजना : आरयूआईडीपी अधिकारियों ने किया जागरूक

रतनगढ़ : आरयूआईडीपी परियोजना के तहत चल रही सीवरेज एवं ड्रेनेज परियोजना को लेकर वार्ड संख्या 9 स्थित रामदेव मंदिर प्रांगण में सामुदायिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व पार्षद भंवरलाल जैसल ने की।
बैठक में जयपुर आरयूआईडीपी से आए कैप अधिकारी मनोज श्रीवास्तव एवं चिरंजी लाल ने परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि जन सहयोग से ही सीवरेज और ड्रेनेज व्यवस्था को सफल बनाया जा सकता है। ड्रेनेज परियोजना से जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी और सीवरेज शुरू होने के बाद शहर में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी।

अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि प्लास्टिक की थैलियां व ठोस कचरा नालियों में नहीं डालें, ताकि सीवरेज लाइन अवरुद्ध न हो। उन्होंने घरेलू सीवरेज कनेक्शन में रसोई व स्नानघर में जाली लगाने की सलाह दी, जिससे शैंपू पाउच व अन्य वस्तुओं से लाइन जाम होने से बचाया जा सके।

बैठक में पूर्व पार्षद भंवरलाल जैसल ने परियोजना में सुधार को लेकर सुझाव दिए और शेष घरेलू सीवरेज कनेक्शन जल्द पूरा करने की मांग रखी। उन्होंने सभी लोगों से कनेक्शन लेने और स्वच्छता में सहयोग करने की अपील की।

इस अवसर पर अकरम, गोमाराम, बुद्धाराम, राजू लुहार, आमीन सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी मौजूद रहे। बैठक का संचालन जन सहभागिता इकाई के प्रवीण सिंह राठौड़ ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77