बीदासर नगरपालिका में वेतन भुगतान को लेकर कर्मचारियों का अल्टीमेटम, आंदोलन की चेतावनी
बीदासर नगरपालिका में वेतन भुगतान को लेकर कर्मचारियों का अल्टीमेटम, आंदोलन की चेतावनी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : नगर पालिका बीदासर में कार्यरत कर्मचारियों ने वेतन भुगतान में हो रही लगातार देरी को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कड़ा रुख अपनाया है। इस संबंध में कर्मचारियों द्वारा अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन के अनुसार कर्मचारियों का कहना है कि मई 2026 का वेतन अभी तक जारी नहीं किया गया है, जिससे उन्हें गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों को अपने दैनिक खर्च, बच्चों की स्कूल फीस तथा बैंक लोन की किस्तें समय पर चुकाने में कठिनाई हो रही है। लगातार देरी के चलते उन पर पेनल्टी भी लग रही है, जिससे आर्थिक बोझ और बढ़ता जा रहा है। कर्मचारियों ने यह भी बताया कि पिछले कई महीनों से वेतन भुगतान में अनियमितता बनी हुई है। इसके अलावा अर्जित अवकाश का नकद भुगतान भी लंबित है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। महंगाई के इस दौर में उधार पर भी आवश्यक वस्तुएं मिलना बंद हो गई हैं, जिससे हालात और गंभीर हो गए हैं।
कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की है कि 1 जुलाई 2026 तक उनका समस्त बकाया वेतन एवं अन्य भुगतान एकमुश्त जारी किया जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि तय समय तक भुगतान नहीं हुआ तो 2 जुलाई 2026 से कर्मचारी धरना-प्रदर्शन और हड़ताल शुरू करेंगे। देश के विभिन्न हिस्सों में भी वेतन भुगतान में देरी को लेकर कर्मचारियों द्वारा विरोध प्रदर्शन के मामले सामने आते रहे हैं, जहां भुगतान में विलंब से कर्मचारियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है और वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होते हैं। वही आपको बता दें कि प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस आश्वासन सामने नहीं आया है, ऐसे में आने वाले दिनों में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2223983


