मौसम बदला तो अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़, डॉक्टरों ने डेंगू-मलेरिया से बचाव की दी सलाह
मौसम बदला तो अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़, डॉक्टरों ने डेंगू-मलेरिया से बचाव की दी सलाह
सरदारशहर : बारिश और बदलते मौसम के कारण मौसमी बीमारियों का असर बढ़ने लगा है। सरदारशहर के राजकीय उपजिला अस्पताल में बुखार, सर्दी-जुकाम, वायरल संक्रमण, खांसी और उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
चिकित्सक डॉ. मोहम्मद आरिफ व डॉ. किसन सिहाग ने बताया कि बारिश के बाद जगह-जगह पानी जमा होने से मच्छरों की संख्या बढ़ रही है, जिससे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। अस्पताल में ऐसे मरीजों की जांच और उपचार के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है।
डॉ. संदीप बिजारणिया एवं डॉ. संदीप चाहर ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि बुखार, शरीर दर्द, कमजोरी या अन्य लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें। उन्होंने घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने देने, मच्छरदानी का उपयोग करने और कूलर-टंकियों की नियमित सफाई रखने की सलाह दी।
अस्पताल प्रभारी डॉ. चंद्रभान जांगिड़ ने बताया कि मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि सभी मरीजों को समय पर उपचार मिल सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2222493


