[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कीटनाशक के प्रभाव से किसान की मौत, खेत में छिड़काव करते समय हुआ हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

कीटनाशक के प्रभाव से किसान की मौत, खेत में छिड़काव करते समय हुआ हादसा

कीटनाशक के प्रभाव से किसान की मौत, खेत में छिड़काव करते समय हुआ हादसा

सरदारशहर : क्षेत्र के भिंवसर गांव में खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते समय उसकी चपेट में आने से 40 वर्षीय किसान की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भिंवसर निवासी सरदार पुरी पुत्र सुलतान पुरी रविवार को नरमा की फसल में कीटनाशक का छिड़काव कर रहे थे। इसके बाद वह खेत में बनी ढाणी में बेहोश हो गए। परिजनों ने उन्हें सरदारशहर के राजकीय उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में बीकानेर रेफर किया गया। बीकानेर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।

इसके बाद शव को सरदारशहर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। एएसआई गोरूराम प्रजापत ने बताया कि मृतक के परिजन रामकुमार पुरी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles