निर्माण कार्य के दौरान अड्डे से गिरा मजदूर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
निर्माण कार्य के दौरान अड्डे से गिरा मजदूर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
सरदारशहर : क्षेत्र के कल्याणपुरा बिदावतान गांव में निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर अड्डे से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा करणीसिंह के मकान पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान हुआ।
जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश निवासी 21 वर्षीय छोटू भील अड्डे पर काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक असंतुलित होकर वह जमीन पर गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे निजी वाहन से राजकीय उपजिला अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में डॉ. किसन सिहाग और इमरजेंसी वार्ड प्रभारी हंसराज सारण के नेतृत्व में चिकित्सा टीम ने उपचार शुरू किया। डॉ. सिहाग ने बताया कि मजदूर को अंदरूनी चोटें आई हैं, जिनकी जांच करवाई जा रही है। जांच रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल घायल का उपचार जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2222493


