मौसम में बदलाव के साथ राजकीय उपजिला अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या, डॉक्टरों ने मच्छर जनित बीमारियों से बचाव की दी सलाह
मौसम में बदलाव के साथ राजकीय उपजिला अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या, डॉक्टरों ने मच्छर जनित बीमारियों से बचाव की दी सलाह
सरदारशहर : बारिश और बदलते मौसम के कारण क्षेत्र में मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। राजकीय उपजिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार, सर्दी-जुकाम, वायरल, खांसी, उल्टी-दस्त सहित अन्य बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। चिकित्सकों ने बताया कि बारिश के बाद पानी जमा होने से मच्छरों की संख्या बढ़ रही है, जिससे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। अस्पताल में मरीजों की जांच और उपचार के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है।
चिकित्सक डॉ. संदीप बिजारणिया, डॉ. संदीप चाहर, डॉ. मोहम्मद आरिफ और किसन सिहाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि बुखार, शरीर दर्द, कमजोरी, उल्टी या अन्य लक्षण होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। उन्होंने घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने देने, मच्छरदानी का उपयोग करने, पूरी बाजू के कपड़े पहनने और कूलर, टंकी व पानी के बर्तनों की नियमित सफाई रखने की सलाह दी।
अस्पताल प्रभारी डॉ. चंद्रभान जांगिड़ ने बताया कि मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि सभी मरीजों को समय पर उपचार मिल सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2222481


