शांति समिति बैठक में की आपसी प्रेम और भाईचारे को बनाए रखने की अपील
ताजिया जुलूस में हुड़दंग मचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
इस्लामपुर : मोहर्रम वाले चौक में सोमवार शाम को ताजियों को लेकर सीएलजी बैठक का आयोजन बगड़ थानाधिकारी गोपालसिंह की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में थानाधिकारी ने दोनों समुदाय के लोगों से मोहर्रम पर प्रेम व भाईचारे की मिसाल पेश करने की बात कही। उन्होंने आमजन से हमेशा की तरह अमन ओर शांति की परम्परा को बनाए रखने की अपील की ओर ग्रामीणों से कहा कि वे हरसंभव प्रशासन का सहयोग करें। बैठक में आए सभी ग्रामीणों ने प्रशासन का हर संभव सहयोग करने के लिए आश्वस्त किया।
ग्रामीणों ने कहा कि हम सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखेंगे ओर उस पर किसी भी तरह की आंच नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई भी असामाजिक तत्व जो माहौल खराब करने की कोशिश करे तो हमें तुरंत सूचित करें। जुलूस में हुडदंग मचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बगड़ पुलिस ने ताजियों के निर्धारित रूट का भी विजिट किया ओर बिजली सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ग्रामीणों ने ताजियों के निर्धारित रूट पर आने वाली विभिन्न समस्याओं से पुलिस को अवगत करवाया।
पुलिस ने कहा कि हम बाजारों में देर रात तक बेवजह घूमने वाले युवाओं ओर सोशल मीडिया पर विवादित कमेंट व पोस्ट करने वाले लोगों पर लगातार नजर लगाए हुए हैं। पुलिस प्रशासन ने बिजली कर्मचारियों को अपने साथ लेकर बिजली के ढीले तारों को टाइट करने की बात कही। पुलिस ने कहा कि इस समय बारिश का मौसम चल रहा है ऐसे में जुलूस के दौरान आमजन छोटे-छोटे बच्चों को बिजली के पोल और तारों से दूर रखें साथ ही कोई भी व्यक्ति जुलूस को देखने के लिए जर्जर मकानों की छतों पर न चढ़े।
बैठक में बीट प्रभारी सुशील कुमार, अजीमुद्दीन, शैलेष भारतीय, सेठी गर्वा, आबिद मनियार, अब्दुल कयूम, नवाब, जाकिर खान, बाबू नाई, नसरुद्दीन कुरेशी, मेहबूब इलाही, नोशाद बेग, सतवीर गोयन, शरीफ व सोनू पठान सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2222458


