शेखावाटी यूनिवर्सिटी में SFI का प्रदर्शन,रिजल्ट गड़बड़ियों पर हंगामा:परिणाम से पहले एडमिशन फीस वसूली का किया विरोध, लगाए नारे
शेखावाटी यूनिवर्सिटी में SFI का प्रदर्शन,रिजल्ट गड़बड़ियों पर हंगामा:परिणाम से पहले एडमिशन फीस वसूली का किया विरोध, लगाए नारे
सीकर : सीकर में शेखावाटी यूनिवर्सिटी में परीक्षा परिणामों में कथित गड़बड़ियों और रिजल्ट जारी होने से पहले एडमिशन फीस जमा कराने के विरोध में SFI कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि परिणामों में लगातार त्रुटियां सामने आ रही हैं, जिससे उनका शैक्षणिक भविष्य प्रभावित हो रहा है। वहीं रिजल्ट से पहले अगले सेमेस्टर की फीस वसूली को भी अनुचित बताते हुए संगठन ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

स्टूडेंट्स के पेपर बैक होना रिजल्ट में लापरवाही
जिला अध्यक्ष महिपाल गुर्जर ने बताया कि यूनिवर्सिटी के विभिन्न डिपार्टमेंट के किसी एक समान सब्जेक्ट में ही लगभग सभी स्टूडेंट्स के पेपर बैक होना रिजल्ट में लापरवाही है। छात्र नेता सुशीला चौधरी ने कहा कि UG का रिजल्ट जारी हुए काफी दिन हो गए हैं, फिर भी काफी स्टूडेंट्स का रिजल्ट यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर शो नहीं कर रहा है। कन्हैया चौधरी ने कहा कि UG का एग्जाम रिजल्ट जारी होने से पहले ही PG एडमिशन एंट्रेस फॉर्म शुरू कर दिए, ऐसे में स्टूडेंट्स टाइम लिमिट में एडमिशन करवाने से हिचक रहे हैं।

UG और PG के परीक्षा परिणामों में फेरबदल
अमित बाजिया व लोकेश बिजारणियां ने कहा कि UG के प्रैक्टिकल व प्रोजेक्ट में जो स्टूडेंट्स प्रजेंट थे उन्हें अब्सेंट दिखा दिया गया। UG और PG के परीक्षा परिणामों में फेरबदल करने से साफ जाहिर है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन गैरजिम्मेदार है। अभिषेक महला व राहुल तंवर ने कहा कि साइबर सिक्योरिटी के व AI डिपार्टमेंट में 2nd सेमेस्टर की ट्यूशन फीस भी अभी तक कम नहीं हुई और पहले सेमेस्टर के रिजल्ट से पहले ही सेकेंड सेमेस्टर की फीस जमा ली जा रही है। प्रदर्शन में सीकर की सभी सरकारी कॉलेजों के SFI के छात्र प्रतिनिधि राहुल, संदीप, शक्ति, कविता, पुनीत समेत जिला कमेटी सदस्य मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2222385


