[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पांचू खरखड़ा गांव में मोबाइल टावर के लिए जमीन आवंटित:नेटवर्क की समस्या थी, ऑनलाइन लेनेदेने के लिए दूसरे गांव जाना पड़ता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानापाटनराजस्थानराज्य

पांचू खरखड़ा गांव में मोबाइल टावर के लिए जमीन आवंटित:नेटवर्क की समस्या थी, ऑनलाइन लेनेदेने के लिए दूसरे गांव जाना पड़ता

पांचू खरखड़ा गांव में मोबाइल टावर के लिए जमीन आवंटित:नेटवर्क की समस्या थी, ऑनलाइन लेनेदेने के लिए दूसरे गांव जाना पड़ता

पाटन : पाटन क्षेत्र के ग्राम पंचायत डूंगा का नांगल में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में पांचू खरखड़ा गांव के लिए मोबाइल टावर हेतु भूमि आवंटित की गई। यह आवंटन गांव में लंबे समय से चली आ रही नेटवर्क समस्या के समाधान के लिए किया गया है। शिविर में ग्रामीणों ने प्रभारी को बताया कि पांचू खरखड़ा और ग्राम पंचायत मुख्यालय डूंगा का नांगल के बीच पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण पांचू खरखड़ा में गंभीर नेटवर्क समस्या थी।

ऑनलाइन कार्य करने में भारी परेशानी

नेटवर्क न होने के कारण ग्रामीणों को डिजिटल लेनदेन और अन्य सभी प्रकार के ऑनलाइन कार्य करने में भारी परेशानी होती थी। उन्हें अपने ऑनलाइन संबंधित कार्यों को पूरा करने के लिए या तो दूसरे गांवों में जाना पड़ता था या पहाड़ियों पर चढ़ना पड़ता था।

ग्रामीणों की इस समस्या के समाधान के लिए, शिविर प्रभारी ने मौके पर ही नीमकाथाना के बीएसएनएल एसडीओ से संपर्क किया। उन्होंने बीएसएनएल टावर स्थापित करने के संबंध में समन्वय स्थापित किया और राजस्व टीम को गांव में मोबाइल टावर के लिए जगह चिन्हित करने का निर्देश दिया।

इसके बाद, शिविर में ही बीएसएनएल टावर के लिए भूमि आवंटन का प्रस्ताव तैयार किया गया, जिससे ग्रामीणों की एक बड़ी समस्या का तत्काल समाधान हो सका।

Related Articles