चूरू के रामेश्वर नायक को मिला “सेवा रत्न सम्मान-2026”
राष्ट्रहित व समाज सेवा के उत्कृष्ट कार्यों के लिए जयपुर में हुआ सम्मान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : अखिल समाज सेवादल (ASSD) की ओर से जयपुर में आयोजित “सेवा रत्न सम्मान समारोह-2026” में चूरू के रामेश्वर प्रसाद नायक, राजस्थान नायक संयुक्त समिति जिलाध्यक्ष को राष्ट्रहित, सर्व समाज हित एवं मातृशक्ति हितों के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह में उन्हें “सेवा रत्न सम्मान-2026” से अलंकृत किया गया। सम्मान पत्र में उनके समाज सेवा कार्यों, समर्पण और सहयोग की सराहना करते हुए अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम ASSD की संस्थापक एवं अध्यक्ष वर्षा नायक तथा प्रदेश प्रभारी दिलीप कुमार निष्ठा (ओडिशा) के सानिध्य में आयोजित हुआ। इस अवसर पर संस्था के सेवा भाव के मूल मंत्र “सेवा ही संगठन का धर्म है, राष्ट्रहित सर्वोपरि, सर्व समाज हमारा परिवार, नर सेवा ही नारायण सेवा है” के तहत सम्मान प्रदान किए गए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2222269

