सड़क निर्माण कार्य रुकने से व्यापारियों में रोष, पालिका ने जल्द शुरू कराने का दिया आश्वासन
सड़क निर्माण कार्य रुकने से व्यापारियों में रोष, पालिका ने जल्द शुरू कराने का दिया आश्वासन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : कस्बे में सफीक टेलर से डॉ. सीताराम तक चल रहा सड़क निर्माण कार्य अचानक रुक जाने से स्थानीय व्यापारियों एवं दुकानदारों में नाराजगी देखने को मिली। समस्या के समाधान की मांग को लेकर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष खटीक के नेतृत्व में दुकानदार नगरपालिका पहुंचे और ईओ सीताराम कुमावत से कार्य रुकने का कारण पूछा।
मामले को गंभीरता से लेते हुए ईओ ने जेईएन सोमंत कुमार को मौके पर भेजा। जेईएन ने व्यापारियों एवं दुकानदारों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली और जल्द समाधान कर सड़क निर्माण कार्य दोबारा शुरू करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि आवश्यक दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य पुनः शुरू किया जाएगा।
व्यापारियों ने पालिका अधिकारियों से सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाने की मांग की। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष खटीक, जयसिंह चौहान, निशार खां पीर साहब, महामंत्री इमरान खान, इंद्राज चौहान, चांदमल राव, देवकी स्वामी, संजय मिश्रा, आशिक मलिक, मुंशी खां, सदीक खां, सफीक खान, मदनलाल सैनी सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2222242

