[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रतननगर नगरपालिका ने जारी किये पट्टे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रतननगर नगरपालिका ने जारी किये पट्टे

रतननगर नगरपालिका ने जारी किये पट्टे

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

रतननगर : नगर पालिका ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा अनुरूप् अंतिम व्यक्ति तक राहत एवं सुविधाएं पहुंचाने के लिए आयोजित किये जा रहे शहरी सेवा शिविरों का रतननगर नगरपालिका क्षेत्र में भरपूर लाभ आमजन को मिल रहा है। इसी क्रम में अधिशाषी अधिकारी संजू चैधरी़ एवं कनिष्ठ अभियंता मुकेश कुमार ने सोमवार को शिविर में ही संतोष पत्नि रामलाल को उसके जमीनी मालिकाना हक का पट्टा सौंपा गया। पट्टा पाकर लाभार्थी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उसने शिविर के दौरान ही प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी संजू चैधरी ने कहा कि आमजन से जुड़ी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से लोगों तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। शिविर में आने वाले हर आवेदन पर नियमानुसार कार्यवाही कर आवेदक को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होनें कहा कि राज्य सरकार की भी यही मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिलें। इस अवसर पर निर्मल सैन, पूर्व पार्षद लतीफ चुनगर, विक्रम मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहें।

Related Articles