जसरासर में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी
जसरासर में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी
चूरू : राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने और ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सोमवार को चूरू पंचायत समिति की ग्राम पंचायत जसरासर में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किया गया।
शिविर का एसडीएम धीरज झाझड़िया, तहसीलदार अशोक गोरा और बीडीओ कैलाश पचारिया ने अवलोकन किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया।
एसडीएम धीरज झाझड़िया ने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। ग्रामीण पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ लें और समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों से संपर्क करें।
शिविर में लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत युविका/पूजा शर्मा को बेबी किट और बधाई संदेश देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आवेदन, दस्तावेज और पात्रता संबंधी जानकारी भी दी।
इस दौरान शिविर प्रभारी सहायक विकास अधिकारी मनोज कुमार मीणा, बजरंग सिंह चौहान, शिव सिंह, सुपरवाइजर कृष्णा, सुमन चौधरी, शारदा कंवर, मंजू दहिया, सुनीता कंवर, राजेन्द्र सिंह, कल्याण सिंह, नरेन्द्र सिंह, प्रहलाद सिंह, खुर्शीद आलम, बजरंग सिंह, उम्मेद खान, जितेन्द्र सिंह, यासीन खां, अमजद खां, प्रताप, डालूसिंह, नवाब खां, राजेन्द्र कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2222110


