[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ओबीसी जनगणना की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम झुंझुनूं कलक्टर को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ओबीसी जनगणना की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम झुंझुनूं कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन, जनगणना प्रपत्र में ओबीसी कॉलम जोड़ने की मांग

झुंझुनूं : राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को झुंझुनूं जिला मुख्यालय पर राष्ट्रपति के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मोर्चा के झुंझुनूं वरिष्ठ जिला संयोजक कैप्टन मोहनलाल ने किया। ज्ञापन में भारत सरकार द्वारा कराई जा रही जनगणना एवं मकान सूचीकरण प्रक्रिया में ओबीसी वर्ग के लिए अलग कॉलम शामिल नहीं किए जाने पर विरोध दर्ज कराया गया।

कैप्टन मोहनलाल ने कहा कि देशभर में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विकास पटेल के नेतृत्व में चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 31 राज्यों के 625 जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन देकर सरकार से ओबीसी वर्ग की जाति आधारित गणना सुनिश्चित करने की मांग की जा रही है।

उन्होंने कहा कि जनगणना के प्रथम चरण में परिवारों की सूचीकरण प्रक्रिया के दौरान वर्ग संबंधी जानकारी के लिए केवल अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य का विकल्प दिया गया है, जबकि ओबीसी वर्ग के लिए अलग से कोई कॉलम नहीं रखा गया है। मोर्चा का आरोप है कि इससे ओबीसी वर्ग की वास्तविक जनसंख्या का आंकड़ा सामने नहीं आ पाएगा।

जनगणना प्रक्रिया में पारदर्शिता की भी उठाई मांग

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि जनगणना का कार्य डिजिटल माध्यम से मोबाइल एप के जरिए किया जा रहा है, जिसमें दर्ज किए गए आंकड़ों का भौतिक रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं रहेगा। मोर्चा ने मांग की कि जनगणना के आंकड़ों के सत्यापन और पारदर्शिता के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाई जाए, ताकि आंकड़ों की विश्वसनीयता बनी रहे।

मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि ओबीसी वर्ग देश की बड़ी आबादी का प्रतिनिधित्व करता है और उसकी अलग से गणना होना सामाजिक न्याय की दृष्टि से आवश्यक है। उन्होंने सरकार से जनगणना प्रपत्र में ओबीसी का अलग कॉलम जोड़ने तथा वर्गवार आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग की। मोर्चा पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आगामी चरणों में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

ज्ञापन सौंपने के दौरान वरिष्ठ जिला संरक्षक हरलाल सिंह बड़वासी, डॉ. संपत बारूपाल, राधेश्याम चिरानिया, प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश सेवदा, महेंद्र सिंह सोंथली, राजवीर सिंह, दलीप आलडिया, मोहनलाल सोनी, शेर सिंह महरमपुर, प्रताप सिंह खीचड़, सलीम खान, रोहिताश झेरली, नत्थूराम लुगरिया, इंद्र बागड़ी, सुनील आलडिया, सुरेश कुलोद, योगेंद्र सिंह कड़वासरा, रामवीर सिंह, ज्योति प्रकाश, सुनील भार्गव, सुरेंद्र कुमार, मनोज, राकेश, सतीश, गोपीचंद जांगिड़, वेद प्रकाश बोयल, सुभाष चंद्र, बंशीधर कुमावत, जगदीश प्रसाद धनखड़, रवि, छगन सिंह सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Related Articles