देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
झुंझुनूं : खलीफा वेलफेयर सोसाइटी की कार्यकारिणी की विशेष बैठक सोसाइटी के सदर डॉ. अयूब अली कुरेशी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, चुनाव प्रक्रिया और समाज हित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से सोसाइटी के नए संविधान को पारित किया गया। पदाधिकारियों ने इसे संगठन के बेहतर संचालन और पारदर्शिता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
जल्द होगी चुनाव प्रक्रिया शुरू
बैठक में निर्णय लिया गया कि सोसाइटी के चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग का गठन किया जाएगा तथा जल्द ही चुनाव कार्यक्रम और तिथियों की घोषणा की जाएगी। साथ ही यह भी तय किया गया कि मतदान का अधिकार केवल उन्हीं सदस्यों को मिलेगा, जो 30 जून 2026 तक अपनी रिन्यूअल फीस जमा करवा देंगे। नए सदस्यों को इस चुनाव में मतदान का अधिकार नहीं होगा।
समाज हित के मुद्दों पर बनी सहमति
बैठक में समाज के विकास और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। वार्षिकोत्सव के आयोजन के समय में परिवर्तन करने तथा भविष्य में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने पर सहमति बनी। उपस्थित सदस्यों ने इन प्रस्तावों का स्वागत करते हुए समाज में एकता और सहयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया। बैठक के अंत में समाज की एकता, शिक्षा, सामाजिक उत्थान और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया।
बड़ी संख्या में सदस्य रहे उपस्थित
बैठक में प्रदेश सचिव क़य्यूम कुरेशी, कोषाध्यक्ष रसीद अहमद, समाजसेवी जावेद कुरेशी, एडवोकेट अब्दुल जब्बार, डॉ. अशफाक, मोहम्मद सलीम, अयूब भाटी, मास्टर खुर्शीद हुसैन गोहर, मास्टर मोहम्मद सलीम, मास्टर अब्दुल जब्बार, मास्टर मोहम्मद शकील, एडवोकेट सत्तार कुरेशी, एडवोकेट अय्यूब अली, मोहम्मद बिलाल, इकबाल हुसैन भाटी, मोहम्मद सलीम भाटी, मोहम्मद आवेश चौहान, तनवीर अहमद, मोहम्मद हुसैन, लियाकत कुरेशी, मोहम्मद आमीन, मुस्ताक अली कासमी, अब्दुल मजीद, दाऊद कुरेशी, रफीक लखपती, उम्मेद कुरेशी, शाफिक चौहान, इमरान कुरेशी सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us