देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
झुंझुनूं : लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट पदाधिकारियों, सदस्यों और स्थानीय बच्चों ने भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षक डॉ. प्रिया गहन ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम करवाए। उन्होंने नियमित योग के महत्व और इसके शारीरिक व मानसिक लाभों की जानकारी दी।
ट्रस्ट प्रभारी मनोज कुमार गनोंलिया ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे दैनिक जीवन में अपनाकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जिया जा सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित योग करने और अन्य लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने योग को जीवन का हिस्सा बनाने और स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट की ओर से सभी प्रतिभागियों को फलाहार वितरित किया गया। इस अवसर पर वीना रानी, ग्यारसी देवी, समीर गहन, प्रियांशु गहन, फेमियश, आराध्या बाकोलिया, काव्या घोटड़, प्रिंस, मयंक सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us