ताजियों की तामीर का काम हुआ मुकम्मल, अलम का जुलूस मंगलवार को
ताजियों की तामीर का काम हुआ मुकम्मल, अलम का जुलूस मंगलवार को
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
इस्लामपुर : पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाए जाने वाले मोहर्रम की तामीर का काम मुकम्मल हो चुका है। चांद दिखाई देने के साथ ही कारीगर ताजियों की तामीर करने में जुट गए थे। इस बार ताजियों की तामीर करने के लिए झुंझुनूं से कारीगर बुलाए गए थे जो ताजियों के निर्माण में बेहद माहिर हैं और काफी लंबे समय से वो ये काम कर रहे हैं। कारीगरों ने पूरी शिद्दत और लगन के साथ ताजियों की तामीर के काम को अंजाम दिया।
मोहर्रम कमेटी के महबूब इलाही ने बताया कि मोहर्रम नजदीक होने के चलते कारीगर देररात तक ताजियों को बनाने और संवारने में लगे हुए थे। रविवार रात तक ताजियों की तामीर का काम पूरा कर लिया गया है। इस बार ताजियों का लुक पिछली बार की तुलना में कुछ हटकर होगा। ताजियों को सतरंगी डिजिटल लाइटों ओर कागज की रंगीन चादरों से सजाया गया है जो की रात के समय हर किसी का ध्यान अपनी और आकर्षित करेगा।
कल निकलेगा अलम का जुलूस
हजरत अब्बास अलमबरदारर की शहादत की याद में निकाला जाने वाला अलम का जुलूस मंगलवार को निकाला जाएगा। जोहर की नमाज के बाद मोहर्रम वाले चौक से अलम का जुलूस ढोल-ताशों की मातमी धुनों के साथ शुरू होगा। जुलूस मदीना बाजार, संगम बाजार व सिल्ला वाला चौक से होते हुए देर शाम वापस इसी रास्ते से होता हुआ मोहर्रम वाले चौक में पहुंचकर संपन्न होगा। मोहर्रम कमेटी के लोग अलम के जुलूस को लेकर देर रात तक तैयारी में जुटे रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2220976


