[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में अवैध मादक पदार्थ के साथ एक युवक गिरफ्तार:104 ग्राम अफीम, डेढ़ किलो डोडा चूरा पोस्त बरामद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में अवैध मादक पदार्थ के साथ एक युवक गिरफ्तार:104 ग्राम अफीम, डेढ़ किलो डोडा चूरा पोस्त बरामद

सरदारशहर में अवैध मादक पदार्थ के साथ एक युवक गिरफ्तार:104 ग्राम अफीम, डेढ़ किलो डोडा चूरा पोस्त बरामद

सरदारशहर : एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने सरदारशहर में बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान एक युवक को अवैध मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया गया। एएनटीएफ ने जयपुर कंट्रोल रूम के निर्देश पर रतनगढ़ रोड स्थित होटल सरदारी के पास घेराबंदी कर कार्रवाई को अंजाम दिया।

तलाश के दौरान अवैध मादक पदार्थ बरामद

पुलिस ने दानूसर निवासी रामकिशन उर्फ रामो (24) पुत्र रामचंद्र जाट को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 104 ग्राम अफीम, 1 किलो 550 ग्राम डोडा पोस्त चूरा और 806 ग्राम डोडा पोस्त चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को सूचना देने की अपील

सरदारशहर थानाधिकारी मदनलाल विश्नोई ने बताया- क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आम जनता से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को नशा तस्करी या अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी हो तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करे। सूचना पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles