[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीडीके अस्पताल में योग दिवस पर 596 स्वास्थ्यकर्मियों ने किया योग, नशामुक्ति की ली शपथ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बीडीके अस्पताल में योग दिवस पर 596 स्वास्थ्यकर्मियों ने किया योग, नशामुक्ति की ली शपथ

बीडीके अस्पताल में योग दिवस पर 596 स्वास्थ्यकर्मियों ने किया योग, नशामुक्ति की ली शपथ

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : विश्व योग दिवस के अवसर पर जिले के सबसे बड़े राजकीय बीडीके अस्पताल में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 211 महिला और 385 पुरुष समेत कुल 596 स्वास्थ्यकर्मियों एवं नर्सिंग विद्यार्थियों ने योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम में सभी ने नशे से दूर रहने की शपथ ली। पीएमओ एवं वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र भांबू ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नियमित योग को जीवनशैली में शामिल करने का आह्वान किया।

योग शिक्षक एवं स्वास्थ्यकर्मी प्रतिभा राय ने योगाभ्यास करवाया। इस दौरान होम्योपैथिक जिला उपनिदेशक डॉ. रमेश यादव, डॉ. चंद्रभान, नर्सिंग महाविद्यालय प्राचार्य आबिदा खान, स्वास्थ्य प्रबंधक डॉ. नावीद, अंजना चौधरी, सुमन ओला, पूनम डांगी, पूनम भास्कर सहित स्वास्थ्यकर्मी एवं नर्सिंग विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related Articles