भाजपा शक्ति केंद्र की बैठक में संगठन मजबूती और पौधारोपण अभियान पर चर्चा
भाजपा शक्ति केंद्र की बैठक में संगठन मजबूती और पौधारोपण अभियान पर चर्चा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार झुंझुनूं शहर मंडल के रानी सती रोड शक्ति केंद्र की बैठक इंदिरा पार्क, चूना चौक में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता शक्ति केंद्र संयोजक ख्यालीराम कुमावत ने की।
बैठक में आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों की रूपरेखा, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए पन्ना प्रमुखों और बूथ समितियों के साथ नियमित संपर्क अभियान चलाया जाएगा।
बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा अरुणा सिहाग, सीए लोकेश अग्रवाल, दीपक स्वामी, मुरारी सैनी, रवि लांबा, रामनिवास सैनी, भरत सोनी, श्रीराम सैनी, राजेंद्र गजराज, पंकज बावलिया, अमित पांडे, सौरभ जोशी, हरीश शर्मा, गोपाल शर्मा, किरण चौधरी, विजय चावला, लोकेश मील, भानु चौधरी, ख्यालीराम कुमावत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2220847


