खेतड़ी में जनसेवा समिति का धरना 95वें दिन भी जारी, मांगों के समाधान की मांग
खेतड़ी में जनसेवा समिति का धरना 95वें दिन भी जारी, मांगों के समाधान की मांग
खेतड़ी : क्षेत्रीय जनसेवा समिति के बैनर तले भोपालगढ़ ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों का विभिन्न जनहित मांगों को लेकर चल रहा धरना लगातार 95वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीण खेतड़ी ट्रस्ट द्वारा लगाए गए मुकदमों, आस्था की देवी सती माता के आम रास्ते पर लगाए गए गेट को हटाने, अभ्यारण्य से आने वाले जंगली जानवरों से मारे गए पालतू पशुओं का उचित मुआवजा दिलाने सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
धरने की अध्यक्षता किशोरी लाल सैनी ने की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए लंबे समय से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से धरना दिया जा रहा है, लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए जल्द सकारात्मक कदम उठाने की मांग की।
धरने में गोकुलचंद सैनी, सुरेश कुमावत, मनोज बाबूलाल नायक, चंद्रभान चौधरी, नवल, रोहिताश हलवाई, भूपेंद्र सिंह सोढा, चंदगी राम सैनी, गिरधारी, बाबूलाल सैनी, श्याम सिंह, प्रदीप सिंह चौहान, गोपीराम सैनी, अशोक कुमार जांगिड़, सुभाष चंद्र, सीताराम कुमावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
धरना स्थल पर उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर मांगों के समर्थन में नारे लगाए और चेतावनी दी कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2220845


