किशनपुरा में मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या:NH-52 से जुड़ने वाला रास्ते पर 3 फीट पानी, दर्जनों गांवों प्रभावित, प्रशासन बेपरवाह
किशनपुरा में मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या:NH-52 से जुड़ने वाला रास्ते पर 3 फीट पानी, दर्जनों गांवों प्रभावित, प्रशासन बेपरवाह
रानोली : रानोली की किशनपुरा ग्राम पंचायत इन दिनों जलभराव की समस्या का सामना कर रही है। मामूली बारिश के बाद ही गांव के मुख्य मार्ग पर लगभग 200 मीटर तक पानी भर जाता है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क पर जमा पानी की गहराई करीब तीन फीट तक पहुंच जाती है, जिससे बाइक और कारों सहित छोटे वाहनों की आवाजाही बाधित होती है।
यह मार्ग रानोली, शिश्यू, अजबपुरा, वेद की ढाणी सहित दर्जनों गांवों को जोड़ता है। साथ ही, यह राष्ट्रीय राजमार्ग-52 से जुड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग भी है। जलभराव के कारण किसानों, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और आमजन को रोजाना आवाजाही में परेशानी हो रही है। कई लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ता है।
ग्रामीणों ने चिंता व्यक्त की है कि आगामी दिनों में स्कूलों की छुट्टियां समाप्त होने के बाद बच्चों को इसी मार्ग से स्कूल जाना होगा। जलभराव की स्थिति बनी रहने पर स्कूली बच्चों को पानी से होकर गुजरना पड़ सकता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका है। ग्रामीणों के अनुसार, पूर्व में कई बाइक सवार, बुजुर्ग और छोटे बच्चे पानी में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।
करीब छह माह पहले किशनपुरा ग्राम पंचायत में आयोजित रात्रि चौपाल में भी इस समस्या को उठाया गया था। उस समय प्रशासन द्वारा अस्थायी समाधान के तौर पर सड़क पर मलबा डलवाया गया था। हालांकि, लगातार बारिश के कारण वह मलबा बह गया और समस्या फिर से उत्पन्न हो गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि वे जलभराव की समस्या को लेकर कई बार प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और संबंधित लोगों को अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था कर जल्द स्थायी समाधान करने की मांग की है।
इस दौरान एडवोकेट सुभाष लिढाण, बनवारी छबरवाल, रणवीर घोंसल्या, सोहन सिंह निर्बाण, धर्मेंद्र बड़सरा, सुशील निठारवाल, उत्तम छबरवाल, प्रदीप वर्मा, पूर्ण सिंह निर्बाण और जय सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2220498


