NEET-UG री-एग्जाम में कड़ी सुरक्षा:श्रीमाधोपुर के 4 केंद्रों पर 1320 अभ्यर्थी शामिल, कड़ी जांच के बाद प्रवेश मिला
NEET-UG री-एग्जाम में कड़ी सुरक्षा:श्रीमाधोपुर के 4 केंद्रों पर 1320 अभ्यर्थी शामिल, कड़ी जांच के बाद प्रवेश मिला
श्रीमाधोपुर : NEET-UG 2026 री-एग्जाम रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित हो रहा है। श्रीमाधोपुर ब्लॉक के चार परीक्षा केंद्रों पर कुल 1320 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत है। खास बात यह रही कि शहर के तीनों सेंटरों पर इस बार किसी भी केंद्र पर कोई अभ्यर्थी देरी से नहीं पहुंचा और सभी समय पर परीक्षा केंद्रों में प्रवेश कर गए।
दोपहर 1:30 बजे सभी परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार बंद कर दिए गए, जिसके बाद दोपहर 2 बजे परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा शाम 5:15 बजे तक चलेगी। केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और मुख्य द्वारों पर पुलिस की निगरानी रही।

एसडीएम ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया
रात से हो रही बारिश के कारण राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में पानी भर गया था। परीक्षा शुरू होने से पहले अधिकारियों ने नगरपालिका कर्मचारियों को बुलाकर मिट्टी डलवाई और पानी निकासी की व्यवस्था करवाई, जिससे अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। एसडीएम अनिल कुमार ने सभी सेंटरों की व्यवस्था का जायजा लिया।
एनटीए की गाइडलाइन के अनुसार अभ्यर्थियों को केवल पारदर्शी पानी की बोतल, एडमिट कार्ड, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो ले जाने की अनुमति दी गई। परीक्षा केंद्र पर ही अभ्यर्थियों को पेन उपलब्ध कराया गया। परीक्षा प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों से शुरुआत में और परीक्षा समाप्ति से पहले दो बार हस्ताक्षर कराए जाएंगे।

श्रीमाधोपुर के पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 480, राजकीय कन्या महाविद्यालय में 240, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में 240 तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय थोई में 360 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं।
परीक्षा शुरू होने से पहले सभी केंद्रों पर ब्रीफिंग सत्र आयोजित किए गए। इसमें वीक्षकों और परीक्षा ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को एनटीए की सख्त गाइडलाइंस की जानकारी दी गई, ताकि परीक्षा का संचालन निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से किया जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2220498


