[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ट्रक ने चुंगी नाका प्याऊ को टक्कर मारी:प्याऊ का अगला हिस्सा ढहा, 38 साल पहले लाहोटी परिवार ने बनवाया था

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

ट्रक ने चुंगी नाका प्याऊ को टक्कर मारी:प्याऊ का अगला हिस्सा ढहा, 38 साल पहले लाहोटी परिवार ने बनवाया था

ट्रक ने चुंगी नाका प्याऊ को टक्कर मारी:प्याऊ का अगला हिस्सा ढहा, 38 साल पहले लाहोटी परिवार ने बनवाया था

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ के सालासर रोड पर स्थित पुराने चुंगी नाका की प्याऊ को रविवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में प्याऊ का अगला हिस्सा ढह गया। जानकारी के अनुसार, ट्रक पलसाना से सब्जी लेकर सुजानगढ़ की फल सब्जी मंडी जा रहा था। मंडी से ठीक पहले यह चुंगी नाका से टकरा गया। ट्रक चालक दशरथ ने बताया कि एक ट्रेलर ने उसे खतरनाक तरीके से ओवरटेक किया, जिससे बचने के प्रयास में ट्रक चुंगी नाके की प्याऊ से टकरा गया।

घटना की सूचना मिलने पर नगर परिषद के एसआई ओमप्रकाश स्वामी अपने जमादारों के साथ मौके पर पहुंचे। स्वामी ने बताया कि यह पुरानी प्याऊ परिषद की संपत्ति है। इस संबंध में मौका रिपोर्ट तैयार कर अधिकारियों और पुलिस को सौंपी जाएगी। यह प्याऊ वर्ष 1988 में लाहोटी परिवार द्वारा बनवाई गई थी। इसे चुंगी नाका और प्याऊ के उपयोग के लिए नगर परिषद को सौंपा गया था।

Related Articles