[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया:मोक्ष भूमि गोशाला में हुआ कार्यक्रम, आरएसी जवानों, अधिकारियों सहित 200 लोगों ने लिया भाग

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया:मोक्ष भूमि गोशाला में हुआ कार्यक्रम, आरएसी जवानों, अधिकारियों सहित 200 लोगों ने लिया भाग

सादुलपुर में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया:मोक्ष भूमि गोशाला में हुआ कार्यक्रम, आरएसी जवानों, अधिकारियों सहित 200 लोगों ने लिया भाग

सादुलपुर : सादुलपुर में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। आयुर्वेद विभाग और जिला प्रशासन की ओर से मोक्ष भूमि गोशाला प्रांगण में उपखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रीब 200 लोगों ने भाग लिया। इस दौरान सीआई रणवीर सिंह के नेतृत्व में आरएसी के जवानों ने भी योगाभ्यास किया।

योग प्रशिक्षक राहुल ने खड़े होकर, बैठकर और लेटकर किए जाने वाले विभिन्न योगासन करवाए। उन्होंने अनुलोम-विलोम और प्राणायाम का अभ्यास भी कराया।

ब्रह्मकुमारी आश्रम की शोभा बहन ने योग को शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का श्रेष्ठ माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को अनुशासित, स्वस्थ और सकारात्मक बनाने की प्रक्रिया है।

तहसीलदार किशनलाल सैनी और समाजसेवी एडवोकेट गायत्री पूनिया, एडवोकेट वीरेंद्र शेरू पूनिया, विमल पूनिया, ओमप्रकाश खीचड़ और रामावतार बेरासरिया सहित कई लोग मौजूद थे। यो

Related Articles