जयपुर में नकली नोटों का जखीरा पकड़ा, 14 गड्डियां बरामद:बिना नंबरों की कार से भाग रहा था 15 हजार का इनामी बदमाश, पुलिस ने पीछा कर दबोचा
जयपुर में नकली नोटों का जखीरा पकड़ा, 14 गड्डियां बरामद:बिना नंबरों की कार से भाग रहा था 15 हजार का इनामी बदमाश, पुलिस ने पीछा कर दबोचा
जयपुर : जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की सीएसटी टीम और मुरलीपुरा थाना पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए 500-500 रुपए के नकली नोटों की 14 गड्डियां बरामद की है। पुलिस को देखकर आरोपी बदमाश पीयूष चौधरी फिल्मी स्टाइल में बिना नंबर की कार को तेज रफ्तार में भगाने लगा। तभी पुलिस ने करीब 17-18 किलोमीटर पीछा किया और उसकी कार को साइड से टक्कर मारकर रुकवा लिया।
तुरंत पुलिस ने आरोपी ड्राइवर पीयूष को हिरासत में लेकर गाड़ी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से नकली नोटों के अलावा फर्जी नंबर प्लेट लगी मिली, वहीं सात अलग-अलग नंबर प्लेट भी बरामद की गईं। पुलिस अब आरोपी से नकली नोटों के स्रोत और उसके नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पीयूष चौधरी (21) निवासी झुंझुनूं हाल निवासी हरमाड़ा, जयपुर के रूप में हुई है। आरोपी पर पहले से दर्ज ठगी के मामले में 15 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

मुख्य सड़क छोड़कर कॉलोनी की ओर भागने लगा आरोपी
स्पेशल पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने बताया कि मुरलीपुरा इलाके में सीकर रोड स्थित ढहर का बालाजी क्षेत्र में एक संदिग्ध कार की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम ने निगरानी शुरू की। इसी दौरान बिना नंबर की एक स्विफ्ट कार ड्राइवर पुलिस को देखकर मुख्य सड़क छोड़कर कॉलोनी की ओर भागने लगा।
तभी पुलिस ने पीछा कर कार को टक्कर मारी, जिससे कार क्षतिग्रस्त भी हो गई। इस दौरान पुलिस ने कार को रुकवाकर ड्राइवर पीयूष चौधरी से पूछताछ करने लगी। तभी आरोपी हड़बड़ा गया, जिससे पुलिस को शक हुआ और उसे हिरासत में लेकर कार की तलाशी ली गई।

500-500 रुपए की 14 नकली नोटों की गड्डियां बरामद
स्पेशल पुलिस कमिश्नर ने आगे बताया कि तलाशी के दौरान कार से 500-500 रुपए की 14 नकली नोटों की गड्डियां बरामद हुईं। आरोपी इन गड्डियों में ऊपर और नीचे असली नोट लगाकर पूरी गड्डी को असली बताता था। इसके बाद लोगों को ज्यादा रकम देने का लालच देकर असली नकदी ले लेता और बदले में नकली नोटों की गड्डियां थमाकर फरार हो जाता था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से फर्जी नंबर प्लेट लगी कार भी जब्त की है। कार से 7 अलग-अलग नंबरों की नंबर प्लेटें भी बरामद हुई हैं, जिनका इस्तेमाल पहचान छिपाने के लिए किया जाता था। इस संबंध में मुरलीपुरा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी पत्रकार कॉलोनी थाना क्षेत्र में ठगी का मुकदमा दर्ज है, जिसमें उस पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने 50 से ज्यादा वारदाते करना स्वीकार किया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2222056


