बीदासर में आज होगा 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन
'Yoga for Healthy Ageing' थीम पर होगा उपखंड स्तरीय समारोह, सुबह 6 से 8 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास, आमजन से सहभागिता की अपील
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने और योग को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उपखंड स्तरीय समारोह बीदासर में आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Ageing” (स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग) रखी गई है।
कार्यक्रम का आयोजन सुबह 6:00 बजे से 8:00 बजे तक सेठ दुलीचंद सेठिया उच्च माध्यमिक विद्यालय हाई स्कूल में बीदासर परिसर में होगा प्रशासन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, विद्यार्थी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, स्वयंसेवी संस्थाएं तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक भाग लेंगे समारोह के दौरान विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा तथा योग के विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम की विधियों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना तथा उसे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना है। नियमित योगाभ्यास न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मानसिक तनाव को कम कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है। योग से हृदय रोग, मधुमेह, मोटापा, उच्च रक्तचाप सहित अनेक जीवनशैली संबंधी बीमारियों से बचाव संभव है।
इस वर्ष की थीम “Yoga for Healthy Ageing” विशेष रूप से बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य, सक्रिय जीवन और मानसिक संतुलन को ध्यान में रखकर निर्धारित की गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि नियमित योग करने से बढ़ती उम्र में भी व्यक्ति स्वस्थ, ऊर्जावान और आत्मनिर्भर जीवन जी सकता है।
प्रशासन ने की अधिकाधिक सहभागिता की अपील कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर जोशी ने बताया कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। उन्होंने सभी नागरिकों से समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सामूहिक योगाभ्यास में भाग लेने की अपील की।
उपखंड अधिकारी अमीलाल यादव ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की संपूर्ण पद्धति है। उन्होंने क्षेत्र के सभी नागरिकों, विद्यार्थियों, महिलाओं, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
विश्वभर में मनाया जाता है योग दिवस
हर वर्ष 21 जून को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। भारत के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2014 में इसे स्वीकृति दी थी, जिसके बाद 2015 से प्रत्येक वर्ष यह दिवस विश्वभर में मनाया जा रहा है। आज 190 से अधिक देशों में करोड़ों लोग योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश देते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2219075


