[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिश्यु ग्राम पंचायत में एडीएम ने लगाई रात्रि चौपाल:51 प्रकरण सामने आए, दिव्यांग बच्ची को ट्राईसाइकिल और दृष्टिबाधित बुजुर्ग को मिली स्मार्ट स्टिक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

शिश्यु ग्राम पंचायत में एडीएम ने लगाई रात्रि चौपाल:51 प्रकरण सामने आए, दिव्यांग बच्ची को ट्राईसाइकिल और दृष्टिबाधित बुजुर्ग को मिली स्मार्ट स्टिक

शिश्यु ग्राम पंचायत में एडीएम ने लगाई रात्रि चौपाल:51 प्रकरण सामने आए, दिव्यांग बच्ची को ट्राईसाइकिल और दृष्टिबाधित बुजुर्ग को मिली स्मार्ट स्टिक

रानौली : रानौली कस्बे की ग्राम पंचायत शिश्यु में शुक्रवार को रात्रि चौपाल एवं जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एडीएम रतन कुमार स्वामी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। कार्यक्रम में पेयजल, बिजली, सड़क, राजस्व तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कुल 51 प्रकरण सामने आए।

चौपाल में जलदाय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, बिजली, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, राजस्व, कृषि एवं पशुपालन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। एडीएम रतन कुमार स्वामी ने सभी मामलों की गंभीरता से सुनवाई की। कई प्रकरणों का मौके पर ही निपटारा किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को प्रभावी कार्रवाई के लिए भेजी गई।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का फायदा लेने की प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में भी अवगत कराया गया।

समाज कल्याण विभाग के अधिकारी भंवरलाल गुर्जर ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों को सहायता प्रदान की। इस अवसर पर एक दिव्यांग बालिका को ट्राईसाइकिल और दृष्टिबाधित झाबरमल कुमावत को आधुनिक डिजिटल स्मार्ट स्टिक वितरित की गई।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को आर्थिक सहायता दी गई तथा अनाथ बच्चों के लिए 41 हजार रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई।

इस कार्यक्रम में एसडीएम मोनिका सामोर, सहायक निदेशक प्रशासनिक सुधार विभाग इंदिरा शर्मा, विकास अधिकारी सुनीता कुमावत, तहसीलदार शैलजा शेखावत, उप तहसीलदार रामनिवास बोचल्या, रानोली थानाधिकारी रामलाल, भाजपा नेता गजानंद कुमावत, पंचायत समिति सदस्य विजय सोनी, सरपंच जयराम खोवाल, पटवारी प्रेमसुख यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles