[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सड़क के गड्‌ढों पर बजाए ढोल-परात, पुतलों ने किया तंज:लिखा-जब तक मेरी वजह से किसी की टांग न टूटे, भरना नहीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सड़क के गड्‌ढों पर बजाए ढोल-परात, पुतलों ने किया तंज:लिखा-जब तक मेरी वजह से किसी की टांग न टूटे, भरना नहीं

सड़क के गड्‌ढों पर बजाए ढोल-परात, पुतलों ने किया तंज:लिखा-जब तक मेरी वजह से किसी की टांग न टूटे, भरना नहीं

झुंझुनूं : ​’मैं गड्ढा हूं… मेरी वजह से जब तक किसी की टांग नहीं टूटे, तब तक मुझे न भरा जाए। धन्यवाद प्रशासन।’ सड़क पर गड्‌ढों में भरा पानी और उसी में पुतलों पर लिखे इस तरह के स्लोगन देख वाहन सवार ठिठक गए। मामला झुंझुनूं का है। शहर में कई जगह सड़कें टूटी हैं। इसे लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अनिल खींचड़ के नेतृत्व में अनोखा प्रदर्शन किया गया।

सड़क पर रखे गए पुतलों के जरिए प्रशासन पर तंज कसा।
सड़क पर रखे गए पुतलों के जरिए प्रशासन पर तंज कसा।

बार-बार शिकायत, फिर भी सुनवाई नहीं

अनिल खींचड़ ने बताया- टूटी सड़कों और जगह-जगह बने जानलेवा गड्ढों से लोग बेहाल हैं। बार-बार शिकायत दी लेकिन नगर परिषद और जिला प्रशासन की नींद नहीं टूटी। इसलिए प्रशासन को जगाने के लिए ये तरीका अपनाया। शहर के मुख्य चौराहों और बदहाल सड़कों पर ढोल बजाकर विरोध किया। गड्ढों के बीचों-बीच पुतले खड़े किए। ​इन पुतलों पर लिखे तंज ने लोगों का ध्यान खींचा। पुतलों पर तख्तियां लगाई गई थीं, जिन पर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर तंज किए। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने बताया कि सड़कों की हालत इतनी बदतर है कि पैदल चलना भी दूभर है।
सड़क पर भरे पानी में खड़े होकर परात बजाकर प्रदर्शन किया।
सड़क पर भरे पानी में खड़े होकर परात बजाकर प्रदर्शन किया।

​ज्ञापन कूड़ेदान में डाल देते हैं अधिकारी

अनिल खीचड़ ने कहा- शहर की ज्यादातर सड़कों पर गड्‌ढे हैं। दुपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। गाड़ियों का नुकसान हो रहा है। चूरू रोड पर बुरी हालत है। अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। ज्ञापन देते हैं तो कूड़ेदान में फेंक देते हैं। जनता के चुने हुए जनप्रतिनिधि भी इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोल रहे हैं। टैक्स देने के बाद भी लोगों को गड्डा मुक्त सड़कें नहीं मिल पा रही। अगर जल्द ही सड़कों की मरम्मत का काम शुरू नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

Related Articles