बामल्डा में 15 लाख की लागत से बनी सरकारी लाइब्रेरी:विधायक बोले- शिक्षा विकास में कोई कमी नहीं आने देंगे
बामल्डा में 15 लाख की लागत से बनी सरकारी लाइब्रेरी:विधायक बोले- शिक्षा विकास में कोई कमी नहीं आने देंगे
खंडेला : खंडेला पंचायत समिति के केरपुरा ग्राम पंचायत के बामल्डा गांव में गुरुवार को विधायक कोष से निर्मित सरकारी लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। करीब 15 लाख रुपए की लागत से बनी इस लाइब्रेरी का उद्घाटन विधायक सुभाष मील के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया तथा आभार व्यक्त किया।
‘उत्कृष्ट अध्ययन केंद्र बनेगी लाइब्रेरी’ उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सुभाष मील ने कहा कि यह लाइब्रेरी क्षेत्र के छात्रों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं और छात्राओं के लिए एक उत्कृष्ट अध्ययन केंद्र बनेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए ऐसी सुविधाएं आवश्यक हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को बेहतर अवसर मिल सकें।

विधायक मील ने यह भी कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार के पास बजट की कोई कमी नहीं है और देश व प्रदेश की सरकार किसानों, युवाओं तथा आमजन के हित में लगातार कार्य कर रही है। शिक्षा, चिकित्सा सहित सभी क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।
कार्यक्रम में प्रशासक भंवरसिंह शेखावत, महेंद्र सिंह, भागीरथ निठारवाल, गणपत गुर्जर, भंवरलाल गुर्जर, रामरूप सिंह, फूलचंद, पप्पूराम सैनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2216571


