[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में दो दिन से बिजली गुल:दुकानदारों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया, बिजली विभाग मुर्दाबाद के नारे लगाए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में दो दिन से बिजली गुल:दुकानदारों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया, बिजली विभाग मुर्दाबाद के नारे लगाए

सादुलपुर में दो दिन से बिजली गुल:दुकानदारों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया, बिजली विभाग मुर्दाबाद के नारे लगाए

सादुलपुर : सादुलपुर में सांगवान मार्केट, महला मार्केट और बस स्टैंड एरिया में पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। इसके विरोध में बुधवार सुबह दुकानदारों ने सांकेतिक चक्का जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। दुकानदारों ने बिजली विभाग मुर्दाबाद के नारे लगाए।

दुकानदारों ने बताया- खराब मौसम और बिजली विभाग की कथित अनदेखी के कारण सांगवान मार्केट के सामने, महला मार्केट, मारवाड़ प्रिंटिंग प्रेस और बस स्टैंड एरिया की दुकानों में मंगलवार सुबह से बिजली नहीं है। दूसरे दिन भी विभाग के अधिकारियों ने आपूर्ति बहाल नहीं की, जिससे उन्हें भारी परेशानी हो रही है।

आंदोलन की चेतावनी दी

दुकानदारों ने चेतावनी दी है कि यदि विभाग ने जल्द ही इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

ये रहे मौजूद

एसएफआई के कर्मवीर लाखलाण के साथ सलाउद्दीन लुहार, राजेश योगी, विजय, रमेश, सुरेन्द्र मारवाड़, संदीप, बलवान महला, सुरेश वर्मा, पवन सैन, मनीष और राजपाल सहित कई दुकानदार इस प्रदर्शन में शामिल हुए।

Related Articles