करण कुमावत पर हमला के विरोध में 10वें दिन धरना-समाप्त:केस की जांच अधिकारी होंगे चेंज; खाटूश्यामजी थाने के CI पवन कुमार चौबे भी हटेंगे
करण कुमावत पर हमला के विरोध में 10वें दिन धरना-समाप्त:केस की जांच अधिकारी होंगे चेंज; खाटूश्यामजी थाने के CI पवन कुमार चौबे भी हटेंगे
सीकर : सीकर के खाटूश्यामजी में 26 मई को युवक करण कुमावत पर हुए हमले के विरोध में धरना बुधवार को समाप्त हो गया। मामले में सीकर कलेक्ट्रेट के बाहर 10 दिन से धरना चल रहा था। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच धरनास्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने धरने पर बैठे लोगों से बातचीत की।
इससे पहले करण कुमावत न्याय संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल बुधवार सुबह जयपुर गया था। जहां उन्होंने मंत्री जोराराम कुमावत, गृहमंत्री जवाहर बेढम, गौतम दक के साथ एक से डेढ़ घंटे बातचीत की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मांग रखी कि मामले में खाटूश्यामजी CI पवन कुमार चौबे से जांच सदर थाना SHO इंद्रराज मरोड़िया को ट्रांसफर की जाए। साथ ही पवन कुमार चौबे को खाटूश्यामजी पुलिस थाने से हटाया जाए। 7 दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी हो। परिवार को स्व-रोजगार के लिए साधन के रूप में डेयरी अलॉटमेंट करवाया जाए। इन सभी मांगों पर सहमति बनने के बाद बीजेपी उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, जिलाध्यक्ष मनोज कुमार बाटड़, धोद विधायक गोरधन वर्मा, भाजपा नेता गजानंद कुमावत के साथ धरनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गृहमंत्री जवाहर सिंह की फोन पर बात भी करवाई।

7 दिन के लिए स्थगित किया धरना
संघर्ष समिति के किशोर दूल्हेपुरा ने बताया- आश्वासन मिलने के बाद 7 दिन के लिए हमने धरना स्थगित कर दिया है। यदि अभी मामले में एक्शन नहीं होता है तो एक बार फिर हम आंदोलन शुरू कर देंगे। साथ ही जनसहयोग से करण के परिवार को आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।
भाजपा उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा- पुलिस मामले में अपराधियों को पकड़ने के करीब है। जल्द ही मामले में पुलिस आरोपियों को पकड़ लेगी। पीड़ित परिवार के हर कदम पर सरकार साथ है।
सीकर में पहली बार ऐसा, पीड़ित के परिवार को मिलेगा बूथ
बता दें कि इससे पहले भी सीकर में जानलेवा हमले के कई गंभीर मामले सामने आ चुके हैं। पहली बार ऐसा हुआ है, जब पीड़ित परिवार को डेयरी अलॉटमेंट हो रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2215393


