[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीएसएनएल टॉवर से लाखों की बैटरियां चोरी:गुढ़ागौड़जी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बीएसएनएल टॉवर से लाखों की बैटरियां चोरी:गुढ़ागौड़जी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

बीएसएनएल टॉवर से लाखों की बैटरियां चोरी:गुढ़ागौड़जी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के बुगाला गांव स्थित बीएसएनएल के मोबाइल टॉवर से लाखों रुपए मूल्य का बैटरी सेट चोरी होने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने 600 एएच क्षमता का बैटरी सेट चुरा लिया है। बीएसएनएल अधिकारियों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की बीटीएस मोबाइल टॉवर साइट ग्राम बुगाला में स्थापित थी। यहां लगा 600 एएच क्षमता का बैटरी सेट, जिसमें कुल 24 सेल थे, उसे अज्ञात बदमाश 15 जून की रात को चोरी कर ले गए।

चोरी की जानकारी 16 जून को तब मिली जब बीएसएनएल अधिकारियों ने साइट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बैटरी सेट गायब मिला और टॉवर की दूरसंचार सेवाएं भी प्रभावित पाई गईं। इस घटना से क्षेत्र की संचार सेवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

इस संबंध में बीएसएनएल नवलगढ़ में कार्यरत जेटीओ (जीई) लक्ष्मण शर्मा ने गुढ़ागौड़जी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया गया कि चोरी की इस घटना से बीएसएनएल को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305(ए) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई सज्जन सिंह को सौंपी गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाने के साथ चोरी गई बैटरियों की बरामदगी के प्रयास कर रही है। थाना पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है तथा दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles