[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजकीय अजित अस्पताल खेतड़ी ट्रोमा सेंटर में क्रमोन्नत:ग्रामीणों ने मिठाई बांटी और पटाखे जलाकर जश्न मनाया, विधायक का आभार जताया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजकीय अजित अस्पताल खेतड़ी ट्रोमा सेंटर में क्रमोन्नत:ग्रामीणों ने मिठाई बांटी और पटाखे जलाकर जश्न मनाया, विधायक का आभार जताया

राजकीय अजित अस्पताल खेतड़ी ट्रोमा सेंटर में क्रमोन्नत:ग्रामीणों ने मिठाई बांटी और पटाखे जलाकर जश्न मनाया, विधायक का आभार जताया

खेतड़ी : राजकीय अजित अस्पताल, खेतड़ी को ट्रोमा सेंटर में क्रमोन्नत किया गया है। इस घोषणा के बाद ग्राम डाडा फतेहपुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त की। उन्होंने विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर को बधाई दी, मिठाई बांटी और पटाखे जलाकर जश्न मनाया।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि ट्रोमा सेंटर की सुविधा से खेतड़ी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को गंभीर दुर्घटनाओं तथा आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के लिए अब दूर के शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। इससे मरीजों को समय पर उपचार मिलेगा और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार होगा।

ग्रामीणों ने विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके निरंतर प्रयासों के कारण क्षेत्र को यह महत्वपूर्ण सुविधा मिली है। ट्रोमा सेंटर के शुरू होने से हजारों लोगों को लाभ होगा और आपातकालीन स्थितियों में बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में हनुमान प्रसाद, कैलाश चंद, ओमप्रकाश, राजेंद्र सिंह, धर्मवीर, गोपाल सिंह, महेंद्र कुमार, रवि शंकर, अशोक, नरेंद्र सिंह, दीपक कुमार, विनोद सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

उपस्थित ग्रामीणों ने जोर दिया कि ट्रोमा सेंटर की स्थापना से क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत होगी और जरूरतमंद मरीजों को समय पर बेहतर उपचार मिल पाएगा। सभी ने विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर का आभार व्यक्त किया और इसे खेतड़ी क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Related Articles