राजगढ़ पुलिस ने अवैध खेजड़ी लकड़ी तस्करी पर की कार्रवाई:8 पिकअप जब्त, वन विभाग को सौंपा मामला
राजगढ़ पुलिस ने अवैध खेजड़ी लकड़ी तस्करी पर की कार्रवाई:8 पिकअप जब्त, वन विभाग को सौंपा मामला
चूरू : चूरू जिला एसपी निश्चय प्रसाद एम के निर्देश पर राजगढ़ थाना पुलिस ने बुधवार को खेजड़ी की हरी गीली लकड़ियों से भरी 8 पिकअप गाड़ियां जब्त की गईं। यह कार्रवाई 17 जून 2026 को एएसपी रिछपाल सिंह चारण और आईपीएस अभिजीत पाटिल के सुपरविजन में थानाधिकारी राजेश सिहाग के नेतृत्व में की गई। उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह मय जाब्ता गश्त पर थे, जब जिला स्पेशल टीम की सूचना पर एनएच-52 बाईपास राजगढ़ से इन पिकअप को पकड़ा गया।

एसपी निश्चय प्रसाद एम ने कहा कि जिले में अवैध गतिविधियों पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा। पुलिस ने सभी वाहनों को डिटेन कर थाना परिसर में खड़ा करवा दिया है। आगे की कार्रवाई के लिए वन विभाग को सूचित कर दिया गया है।
जब्त की गई पिकअप गाड़ियों के चालकों में धर्मेंद्र कुमार (खारा दूधवा), सुरेश कुमार (ढाणी रणवा), बेद प्रकाश (रतनपुरा), अनिल सहारण (सिरसला), मनोज कस्वां (दूधवा), ओमप्रकाश (रतनपुरा), महेश (हडियाल) और संतोष कुमार (रतनपुरा) शामिल हैं। इन सभी वाहनों में खेजड़ी की कई टन हरी लकड़ियां भरी हुई मिलीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2215393


