ऑपरेशन ‘नकेल’ में कार्रवाई: 2 ग्राम MDMA के साथ युवक गिरफ्तार, 20 हजार रुपए की ड्रग्स बरामद
ऑपरेशन ‘नकेल’ में कार्रवाई: 2 ग्राम MDMA के साथ युवक गिरफ्तार, 20 हजार रुपए की ड्रग्स बरामद
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : चूरू जिला पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन नकेल” के तहत सांडवा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध मादक पदार्थ MDMA के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 2 ग्राम MDMA (मेफेड्रोन) बरामद की, जिसकी कीमत करीब 20 हजार रुपए बताई जा रही है।
जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में नशा तस्करी और सिंथेटिक ड्रग्स के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत 16 जून को सांडवा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से MDMA बरामद होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राधाकिशन पुत्र भंवरलाल जाट (26) निवासी आंवलियासर, थाना सरदारशहर, जिला नागौर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई में सांडवा थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2215086

