अखैपुरा टोल प्लाजा पर लगा वाटर कूलर:पिता की पुण्यतिथि पर बेटे ने लगवाया; राहगीरों को मिलेगी ठंडा पानी
अखैपुरा टोल प्लाजा पर लगा वाटर कूलर:पिता की पुण्यतिथि पर बेटे ने लगवाया; राहगीरों को मिलेगी ठंडा पानी
रानोली : रानोली क्षेत्र के अखैपुरा टोल प्लाजा पर केसर खीचड़ की पुण्यतिथि के अवसर पर वाटर कूलर स्थापित किया गया है। यह पहल पिता की याद में उनके बेटे और राजस्थान जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष खीचड़ ने जनसेवा के उद्देश्य से की।
गर्मी के मौसम को देखते हुए लगाए गए इस वाटर कूलर से टोल प्लाजा से गुजरने वाले सैकड़ों राहगीरों, वाहन चालकों और आसपास के लोगों को ठंडे पेयजल की सुविधा मिलेगी। स्थानीय लोगों ने इस कदम की सराहना करते हुए इसे जनहित में उठाया गया सराहनीय कार्य बताया है।
मनीष खीचड़ ने इस अवसर पर कहा कि स्वर्गीय केसर खीचड़ की स्मृति में जनसेवा के कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में भी समाजहित और जनकल्याण से जुड़े कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
इस कार्यक्रम में टोल मैनेजर समय सिंह जाट, केपी सिंह, प्रमोद शर्मा, राजपाल जाखड़, रवि, महावीर, जीवन राम सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने वाटर कूलर के शुभारंभ के दौरान स्वर्गीय केसर खीचड़ को श्रद्धांजलि अर्पित की और इस जनहितकारी पहल की सराहना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2214916


