रींगस के उपजिला हॉस्पिटल में सिजेरियन प्रसव फिर से शुरू:4 फरवरी से बंद थे, बुधवार को महिला ने बेटे को दिया जन्म
रींगस के उपजिला हॉस्पिटल में सिजेरियन प्रसव फिर से शुरू:4 फरवरी से बंद थे, बुधवार को महिला ने बेटे को दिया जन्म
रींगस : रींगस के राजकीय उप जिला अस्पताल में एक बार फिर से सिजेरियन प्रसव शुरू हो गए हैं। हॉस्पिटल में स्टाफ के अभाव में सिजेरियन प्रसव नहीं हो पा रहे थे। अब विशेषज्ञ डॉक्टर की नियुक्ति के बाद बुधवार को एक सफल सिजेरियन प्रसव किया गया। बिमला देवी ने एक स्वस्थ लड़के को जन्म दिया। मां और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ बताए गए हैं।
दरअसल, उपजिला अस्पताल में 4 फरवरी से सिजेरियन प्रसव बंद थे। बुधवार को बिमला देवी को प्रसव पीड़ा हुई तो वो हॉस्पिटल पहुंची। ये जटिल प्रसव स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ.संगीता चौधरी और उनकी टीम ने सफलतापूर्वक संपन्न किया। अस्पताल के पीएमओ डॉ.जितेंद्र सिंह निठारवाल के नेतृत्व में ये ऑपरेशन हुआ।
पीएमओ डॉ. निठारवाल ने बताया कि अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूति रोग, मेडिसिन और शिशु रोग सहित अन्य विशेषज्ञ सेवाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इससे क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार सुविधाएं मिल रही हैं।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, विशेषज्ञ डॉक्टर्स की उपलब्धता और बेहतर समन्वय के कारण मरीजों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। एमडी जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र सिंह निठारवाल के मार्गदर्शन में अस्पताल में मरीजों को समग्र चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रयास जारी हैं।
सफल प्रसव के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और चिकित्सा टीम का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने भी इसे अस्पताल की विशेषज्ञ सेवाओं और बेहतर होती स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का सकारात्मक उदाहरण बताया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2214916


