साहवा रोड पर करंट फैलने से पेड़ में लगी आग:हाई टेंशन लाइन के तार की चपेट में आया, ग्रामीणों ने स्थाई समाधान की मांग की
साहवा रोड पर करंट फैलने से पेड़ में लगी आग:हाई टेंशन लाइन के तार की चपेट में आया, ग्रामीणों ने स्थाई समाधान की मांग की
सादुलपुर : सादुलपुर के निकटवर्ती कस्बे तारानगर के साहवा रोड पर बारिश के बाद एक बड़ा हादसा टल गया। हाई टेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से एक पेड़ में करंट दौड़ गया, जिससे धुआं उठने लगा और पेड़ जलने लगा। घटना देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी।
स्थानीय निवासी महेश ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद बिजली विभाग ने समय पर आपूर्ति बंद नहीं की। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति या पशु करंट की चपेट में आ जाता तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि साहवा रोड पर हाई टेंशन लाइन के नीचे और आसपास लगे पेड़ों की टहनियां अक्सर तारों के संपर्क में आ जाती हैं। बारिश और तेज हवा के दौरान ऐसी घटनाएं पहले भी सामने आई हैं, लेकिन स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
ग्रामीणों और स्थानीय निवासियों ने यह भी बताया कि कई स्थानों पर हाई टेंशन लाइनें मकानों के ऊपर से गुजर रही हैं, जिससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने बिजली विभाग से पेड़ों की कटाई-छंटाई करवाने और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2214916


