[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ीनगर में डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार गंभीर घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ीनगर में डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार गंभीर घायल

आजाद मार्केट के पास देर रात हुआ हादसा, प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं रेफर; चालक वाहन छोड़कर फरार

खेतड़ी नगर : कस्बे में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा आजाद मार्केट के पास हुआ। घायल युवक को पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए झुंझुनूं रेफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार बाग की ढाणी स्थित बड़ वाला कुआं निवासी करण सैनी (23) किसी कार्य से खेतड़ीनगर आया हुआ था। रात करीब 11 बजे वह स्कूटी से आजाद मार्केट की ओर जा रहा था। इसी दौरान खेतड़ी की तरफ से आ रहे एक डंपर ने उसकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही खेतड़ीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत सिंघाना अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने सिर में गंभीर चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे झुंझुनूं रेफर कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।थानाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि डंपर चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस दुर्घटना के कारणों की भी जांच कर रही है।

Related Articles