चिड़ावा की अन्नपूर्णा रसोई में फोटो खींचकर किया फर्जीवाड़ा:विभाग ने संस्था को किया ब्लैकलिस्ट, एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया
चिड़ावा की अन्नपूर्णा रसोई में फोटो खींचकर किया फर्जीवाड़ा:विभाग ने संस्था को किया ब्लैकलिस्ट, एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया
चिड़ावा : चिड़ावा नगर पालिका क्षेत्र में संचालित अन्नपूर्णा रसोई में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। स्वायत्त शासन विभाग ने रसोई संचालक संस्था ‘लक्ष्मी एसएचजी, चिड़ावा’ को तत्काल प्रभाव से ब्लैकलिस्ट कर उसका अनुबंध निरस्त कर दिया है। संस्था पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है, जिसकी वसूली के निर्देश कलेक्टर को दिए गए हैं। कार्रवाई निदेश एवं विशिष्ट सचिव जुईकर प्रतीक चंद्रशेखर द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के तहत की गई है।
आईटी एक्सपर्ट ने की जांच
आदेश में बताया कि विभाग के आईटी विशेषज्ञों ने चिड़ावा की रसोई संख्या 439 के 1 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक के कूपनों की गहन जांच की। जांच में सामने आया कि संस्था भोजन करने वाले असली लाभार्थियों के बजाय उनके पहले से सेव किए गए फोटो से ही दोबारा फोटो खींचकर पोर्टल पर अपलोड कर रही थी। तकनीकी जांच में पाया गया कि अपलोड किए गए फोटो में लाभार्थियों का बैकग्राउंड, उनके कपड़े और फोटो खींचने का तरीका बिल्कुल समान था। इससे पहले, विभाग ने 8 मई 2026 को संस्था को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था।
संस्था के जवाब को माना तथ्यहीन
इसके जवाब में, संस्था ने 19 मई को दलील दी कि रसोई में आने वाले अधिकांश लाभार्थी आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं और वे एक ही वस्त्र पहनकर नियमित रूप से भोजन करने आते हैं। हालांकि, विभाग ने तकनीकी जांच और उपलब्ध पुख्ता सबूतों के आधार पर इस जवाब को पूरी तरह असंतोषजनक, अतार्किक और तथ्यहीन मानते हुए खारिज कर दिया।
इसके बाद संस्था का अनुबंध तुरंत प्रभाव से समाप्त कर उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया गया। विभाग अब आगामी 15 दिनों के भीतर विभागीय नियमानुसार नई संस्था का चयन करेगा। तब तक अन्नपूर्णा रसोई का संचालन अस्थाई तौर पर चिड़ावा नगर पालिका द्वारा किया जाएगा, ताकि लाभार्थियों को भोजन मिलने में कोई बाधा न आए।
ईओ बोले-मौके पर जाकर जांच की
इस मामले में चिड़ावा नगर पालिका के ईओ दिनेश कुमार ने बताया कि उन्होंने स्वयं भी मौके पर जाकर जांच की थी। उन्होंने पुष्टि की कि अनियमितता पाए जाने पर संस्था को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। नगर पालिका जल्द ही नई फर्म का चयन करेगी और तब तक रसोई का संचालन स्वयं करेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2213876


