[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घांघू में तेज बारिश से गलियों-सड़कों पर भरा पानी:किसान बोले- लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, बुवाई आसान होगी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

घांघू में तेज बारिश से गलियों-सड़कों पर भरा पानी:किसान बोले- लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, बुवाई आसान होगी

घांघू में तेज बारिश से गलियों-सड़कों पर भरा पानी:किसान बोले- लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, बुवाई आसान होगी

घांघू : घांघू और आसपास के इलाकों में मंगलवार सुबह भारी बारिश हुई। इस बारिश से किसानों में खुशी का माहौल है। यह खरीफ फसलों की बुवाई के लिए अनुकूल समय पर हुई है। लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है और मौसम सुहावना हो गया है।

किसान अब अपने खेतों में बाजरा, मूंग, मोठ, चवला, ग्वार और तिल जैसी खरीफ फसलों की बुवाई कर सकेंगे। तेज बारिश के कारण क्षेत्र की गलियां और सड़कें पानी से भर गईं। ढलान वाले इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे आवाजाही में कुछ परेशानी भी हुई। कई जगहों पर बरसाती पानी के कटाव से रास्ते प्रभावित हुए।

ढलान वाले इलाकों में बारिश से पानी भर गया।
ढलान वाले इलाकों में बारिश से पानी भर गया।

हालांकि इस बारिश से कुंडों में पानी आने से लोगों को मीठा पेयजल उपलब्ध होगा। साथ ही, बीड़ और जोहड़ में हरी घास उगने से जंगली और बेसहारा पशुओं को चारा मिल सकेगा।

किसान बोले- बारिश का इंतजार कर रहे थे

गांव के किसान महावीर सिंह राठौड़, भंवरलाल प्रजापत, रामनिवास रेवाड़, विजेंद्र सिहाग, हनुमान प्रजापत, नेमीचंद जांगिड़, सुरेंद्र ढाका, श्रीराम नागवाण, अशोक मेघवाल और गौरीशंकर सैनी ने बताया कि यह बारिश खरीफ फसलों की बुवाई के लिए सही समय पर हुई है। वे लंबे समय से ऐसी बारिश का इंतजार कर रहे थे।

तेज बारिश के कारण क्षेत्र की गलियां और सड़कें पानी से भर गई।
तेज बारिश के कारण क्षेत्र की गलियां और सड़कें पानी से भर गई।

किसानों ने बताया कि अच्छी बारिश से बाजरा, मूंग, मोठ, चवला, ग्वार, तिल सहित अन्य खरीफ फसलों की बुवाई हो सकेगी। इसके अलावा हरी घास उगने से पशुओं के चारे की समस्या भी हल हो जाएगी।

Related Articles