[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, जिला कलक्टर ने दिए व्यवस्थाओं के निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, जिला कलक्टर ने दिए व्यवस्थाओं के निर्देश

मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, जिला कलक्टर ने दिए व्यवस्थाओं के निर्देश

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : आगामी 26 जून को आयोजित होने वाले मोहर्रम पर्व को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कानून व्यवस्था, यातायात, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

जिला कलक्टर ने अधिकारियों को ताजिया मार्गों का निरीक्षण कर समय रहते सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने मार्गों पर विद्युत तार, पेड़ों की शाखाएं, नालियों की सफाई, स्ट्रीट लाइट एवं अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा।

पुलिस विभाग को पर्याप्त जाब्ता तैनात करने, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने तथा सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सा दल और एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।

डॉ. गर्ग ने ताजियादारों एवं आमजन से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण एवं गरिमामय माहौल में संपन्न कराया जाएगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर, झुंझुनूं एसडीएम कौशल्या बिश्नोई सहित अधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles