बीदासर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं संत सम्मेलन का आयोजन 17 जून से
बीदासर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं संत सम्मेलन का आयोजन 17 जून से
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : विश्व शांति एवं मानव कल्याण की भावना को समर्पित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं संत सम्मेलन का आयोजन बीदासर स्थित श्री दादुदयाल संत आश्रम व तपो भूमि में किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं तथा श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। आयोजन समिति के अनुसार 17 जून से 23 जून 2026 तक प्रतिदिन श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। कथा का समय प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।
कार्यक्रम की शुरुआत 16 जून, मंगलवार शाम 5 बजे श्री गढ परिसर के पास , वर्तमान नगरपालिका के पास रघुनाथजी मंदिर से भव्य कलश यात्रा के साथ होगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नोखा रोड स्थित संत अश्राम दादू दयाल संत आश्रम पहुंचेगी। समापन अवसर पर 23 जून को कथा पूर्णाहुति के बाद भव्य शोभायात्रा एवं विशाल रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा। वहीं 24 जून को दोपहर 2 बजे हवन-यज्ञ एवं पूर्णाहुति के साथ धार्मिक आयोजन का समापन होगा। कथा वाचन बीदासर के पडित देवकीनंदन महाराज द्वारा किया जाएगा। आयोजन समिति ने क्षेत्र के धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2213488


