तेहनदेसर में नोखा-सीकर मार्ग बना हादसों का केंद्र, बारिश का पानी भरने से रोज हो रहे दुर्घटनाएं
तेहनदेसर में नोखा-सीकर मार्ग बना हादसों का केंद्र, बारिश का पानी भरने से रोज हो रहे दुर्घटनाएं
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : निकटवती ग्राम तेहनदेसर स्थित नोखा-सीकर मार्ग इन दिनों दुर्घटनाओं का केंद्र बनता जा रहा है। सड़क पर बरसात का पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी भर जाने के कारण सड़क पर बने गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार बारिश के बाद सड़क पर लंबे समय तक पानी भरा रहता है। इससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कई वाहन चालक गड्ढों का अंदाजा नहीं लगा पाने के कारण संतुलन खो बैठते हैं और दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन और संबंधित विभाग को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद प्रशासन की ओर से सड़क की मरम्मत या जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई है ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क पर जमा पानी की निकासी करवाने तथा क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में होने वाले हादसों पर रोक लगाई जा सके और आमजन को राहत मिल सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2213472

