[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विश्व वृद्धजन दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर, वरिष्ठ नागरिकों को अधिकारों की दी जानकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विश्व वृद्धजन दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर, वरिष्ठ नागरिकों को अधिकारों की दी जानकारी

विश्व वृद्धजन दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर, वरिष्ठ नागरिकों को अधिकारों की दी जानकारी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : विश्व वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) चूरू की ओर से जिलेभर में विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकार, भरण-पोषण कानून और नि:शुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव कृष्णा राकेश कांवत ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार ‘जागृति स्कीम’ के तहत जून माह में “वरिष्ठ जन अधिकार, सशक्तिकरण और गरिमा” थीम पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

अधिकार मित्र राजेश चौधरी ने मुख्यमंत्री पुनर्वास केंद्र और इंद्रमणि पार्क में वरिष्ठ नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा कानूनी समाधान और उपलब्ध सहायता योजनाओं की जानकारी दी। प्राधिकरण ने बताया कि अभियान का उद्देश्य बुजुर्गों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करना है।

Related Articles