सुखदेव आश्रम के बाहर तीन फीट जलभराव, दुकानों में घुसा पानी, जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल
सुखदेव आश्रम के बाहर तीन फीट जलभराव, दुकानों में घुसा पानी, जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
लाडनूं : रविवार शाम हुई तेज बारिश के बाद शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। बस स्टैंड स्थित ऐतिहासिक सुखदेव आश्रम जैन मंदिर के मुख्य द्वार के सामने करीब तीन फीट तक पानी भर गया। वहीं आसपास की दुकानों में पानी घुसने से व्यापारियों को दुकानें बंद करनी पड़ीं।

बारिश का पानी बड़ा बास, हॉस्पिटल रोड सहित अन्य क्षेत्रों से होकर बस स्टैंड पहुंचा, जिससे मंदिर परिसर, रोडवेज बुकिंग खिड़की और राव कुआं क्षेत्र में जलभराव हो गया। यात्रियों, श्रद्धालुओं और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हल्की बारिश में भी बस स्टैंड क्षेत्र में पानी भरना आम समस्या बन चुकी है। लंबे समय से जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से परेशानी बढ़ रही है। लगातार जलभराव के कारण मंदिर के तीन प्रवेश द्वार भी बंद करने पड़े हैं।

जलभराव से रोडवेज बसों का संचालन भी प्रभावित हुआ और यात्रियों को मुख्य स्टैंड से पहले ही उतरना पड़ा। सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से जल निकासी व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2211839


