[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर-साहवा मार्ग पर बिजली का पोल गिरा:तीन दिन से हादसे का खतरा, प्रशासन से समाधान की मांग

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर-साहवा मार्ग पर बिजली का पोल गिरा:तीन दिन से हादसे का खतरा, प्रशासन से समाधान की मांग

सरदारशहर-साहवा मार्ग पर बिजली का पोल गिरा:तीन दिन से हादसे का खतरा, प्रशासन से समाधान की मांग

सरदारशहर : सरदारशहर से साहवा जाने वाले मुख्य मार्ग पर हरियासर और आसपालसर के बीच पिछले तीन दिनों से एक बिजली का पोल सड़क पर गिरा पड़ा है। बिजली विभाग की कथित लापरवाही के कारण इसे अब तक हटाया नहीं गया है, जिससे बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है।

यह मार्ग सरदारशहर से साहवा को जोड़ने वाला प्रमुख सड़क है। इस रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन और राहगीर गुजरते हैं, जिससे गिरे हुए पोल के कारण दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है।

विभाग ने इस गंभीर मामले पर अब तक कोई ध्यान नहीं दिया है। सड़क के किनारे पड़ा यह पोल किसी भी समय बड़े सड़क हादसे का कारण बन सकता है, खासकर रात के समय या खराब मौसम में दुर्घटना की संभावना अधिक है।

Related Articles